CG NEWS: हाथी ने केले की बाड़ी में कुचलकर मार डाला… सुबह शौच के लिए निकला था बुजुर्ग, तभी बेरहमी से रौंद कर उतारा मौत के घाट

            जशपुर: जिले में हाथी मानवद्वन्द रुकने का नाम नही ले रहा. आज हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई है. हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण भोर में शौच के लिए बाहर निकला हुआ था। अचानक केले की बाड़ी में छिपे हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। मामला है बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम खम्हार पारा का जहां मधुसूदन पिता पेट्रा की हाथी से मुठभेड़ हुई जिसमें हाथी ने घर से सौ मीटर दूर ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।

            केले की बाड़ी में हाथी ने कुचलकर मार डाला।

            केले की बाड़ी में हाथी ने कुचलकर मार डाला।

            बता दे कि जशपुर जिले के अलग अलग इलाकों में अकेले हाथी के हमले से लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से हाथी बगीचा वन परिक्षेत्र के झिक्की जंगल में डेरा जमाए हुए है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories