CG News : छत्तीसगढ़ में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी-बच्चों के सोने के बाद खाई कीटनाशक दवा; किसी बात से परेशान थे

              कवर्धा: जिले में बोड़ला के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि क्षत्रिय (37) ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार रात को उन्होंने अपने शासकीय आवास में ही जहर खाया। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। रवि क्षत्रिय मुंगेली जिले के रहने वाले थे।

              जानकारी के मुताबिक, वे पिछले 6 सालों से बोड़ला ब्लॉक में सहायक शिक्षा अधिकारी के पद पर थे। रवि अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बोड़ला में सरकारी क्वॉर्टर में रहते थे। परिवार ने बताया कि वे कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, इसलिए काफी नशा भी करने लगे थे।

              कवर्धा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय।

              कवर्धा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय।

              पत्नी-बच्चों के सोने के बाद खाया जहर

              बुधवार रात रवि ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और पत्नी-बच्चों के सोने के बाद कीटनाशक दवा खा ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। पति को उल्टी करता देख पत्नी उठी और रात में ही आनन-फानन में बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

              कवर्धा ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

              गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कवर्धा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बोड़ला थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का बड़ा असर

                              प्रदेश में बिजली बचत की नई मिसाल: जुलाई में...

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

                              47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories