CG News : पेंड्रा में मधुमक्खियों ने ग्रामीण पर किया हमला, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

          पेंड्रा में मधुमक्खियों ने ग्रामीण पर किया हमला

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां ग्रामीण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के करिआम का है।

          घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। ग्रामीण राजेंद्र गुर्जर अपने गांव से करिआम मंदिर घूमने आया हुआ था। इस दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में घिरे ग्रामीण राजेंद्र गुर्जर को वहां से गुजर रहे राहगीर ने चीखते-पुकारते देखा।

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण घायल

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण घायल

          इसके बाद राहगीर तिलक ने संजीवनी 108 और डायल 112 को फोन पर इसकी सूचना दी। संजीवनी 108 के कर्मचारियों ने मधुमक्खियों के हमले में घिरे ग्रामीण का रेस्क्यू किया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। अब उसका इलाज बिलासपुर में चल रहा है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories