CG News: पहाड़ी कोरवाओं के बीच तीर-धनुष से खूनी संघर्ष… चचेरे भाई पर हमला, हाथ के आर-पार हुआ तीर; हालत गंभीर

              जशपुर: जिले में दो चचेरे भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया। जिसके बाद एक ने दूसरे भाई पर तीर धनुष से हमला कर दिया। तीर उसके हाथ के आर-पार निकल गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, पंडरापाठ क्षेत्र के हर्रापाठ गांव में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं। बुधवार की रात दो भाई राजूराम और टेप्सी के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया।

              हाथ के आर-पार हुआ तीर

              राजूराम ने तीर-धुनुष से टेप्सी पर हमला कर दिया। जिससे तीर उसके हाथ में जा लगी। उसे जख्मी हालत में देर रात 108 के माध्यम से सन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां सुविधा के आभाव में बेहतर इलाज के लिए जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

              पुलिस मामले की जांच में जुटी

              इस मामले में एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने कहा कि, दो चचेरे भाइयों में विवाद होने के बाद एक भाई ने दूसरे पर तीन धनुष से हमला किया है। इसमें टेप्सी के हाथ में तीर लग गई। घायल का इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एसटी, एससी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण

                              150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षणरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश की हर बूंद...

                              रायपुर : सरगुजा ओलम्पिक 2026 : तीन दिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन

                              भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन...

                              Related Articles

                              Popular Categories