CG NEWS: बोलेरो ने 3 बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत… बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम, भागने के चक्कर में आगे जाकर पलट गई गाड़ी

            सरगुजा: जिले के उदयपुर में बीती रात तेज रफ्तार में बोलरो ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बोलेरो सवार दो लोगों को भी चोटें आई है।

            जानकारी के मुताबिक ग्राम सानीबर्रा से बीती रात बबलू यादव (40) अपने बेटे कलेश्वर (13) और कोरिया जिले के डुमरिया निवासी रमेश यादव (20) के साथ रायपुर हॉस्पिटल भेजने के लिए उन्हें बस में चढ़ाने उदयपुर आ रहा था। रात करीब 11 बजे ग्राम कोटा में सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 04 एचए 8459 ने बाइक की टककर मार दी। बोलेरो की टक्कर से तीनों घायल हो गए।

            अस्पताल में घायल का उपचार

            अस्पताल में घायल का उपचार

            112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
            हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी उदयपुर पहुंचाया। हादसे में बबलू यादव के पैर की जांच में गहरे जख्म आने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। रमेश यादव और कलेश्वर का पैर टूट गया है। दोनों को सीएससी उदयपुर से मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

            बोलेरो भी पलटी, दो घायल
            बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो का चालक केदमा निवासी प्रदीप उरांव गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार 14 लोगों में से दो को चोटें आई हैं। उन्हें भी उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

            नशे में था चालक, लोगों ने पकड़ा
            बोलरो का चालक प्रदीप उरांव अपने वाहन से रिश्तेदारों को लेकर बहन की शादी के लिए लग्न लेकर बरोखी के लिए बतौली अंतर्गत बोदा गया हुआ था। वहां से वह शराब पीकर निकला था। बोलेरो के पलटने के बाद उसने भागने की कोशिश की, जिसे पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories