Wednesday, February 11, 2026

            CG NEWS: दिनदहाड़े सिविल ठेकेदार के सीने में चाकू घोंपा… बदमाश का इलाके में चाकू लहराते वीडियो आया सामने, आरोपी फरार

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना हो गई है। एक बदमाश ने रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में सिविल ठेकेदार के सीने में चाकू घोंप दिया। इस घटना में ठेकेदार बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक हाथों में चाकू रखकर आसपास मौजूद लोगों को डरा धमका रहा है।

            मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल लाइन इलाके के गोविंद नगर की है। उसे इलाके के रहने वाले फिरोज नाम के बदमाश ने दिन के वक्त सड़क पर गाली-गलौज करते हुए गुंडई दिखा रहा था। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया। तो वह नाराज हो गया।

            एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बदमाश सड़क पर लोगों के बीच आतंक फैलाते दिख रहा है।

            एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बदमाश सड़क पर लोगों के बीच आतंक फैलाते दिख रहा है।

            धमकी दी फिर मार दिया चाकू

            बदमाश की हरकत से वहां रहने वाले स्थानीय निवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह ने बदमाश को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नही माना। उसने मनिंदर के छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से मनिंदर लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

            घटना में ठेकेदार बुरी तरह लहूलुहान हो गया है।

            घटना में ठेकेदार बुरी तरह लहूलुहान हो गया है।

            3 लोगों को चाकू मारने की सूचना

            इस घटना में ऐसी जानकारी आई है कि बदमाश ने इलाके में तीन लोगों को चाकू मार कर घायल किया है। हालांकि ये बात की पुष्टि नही हो पाई है। इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बदमाश सड़क पर लोगों के बीच आतंक फैलाते दिख रहा है।

            आरोपी फरार, पुलिस जुटी

            इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल सूचना है कि सिविल लाइन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक सफलता नही मिली है।

            3 दिन पहले भी हुई थी वारदात

            सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया था।आरोपियों ने पहले गाली गलौज की। जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने घर में मौजूद एक व्यक्ति के जांघ में चाकू मार दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया। ये पूरी वारदात पुरानी रंजिश की वजह से की गई थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : मछली पालन और खेतों की सिंचाई का आधार बनेगी आजीविका डबरी

                          विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के दिव्यांग श्री अंधरू...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          Related Articles

                          Popular Categories