CG न्यूज़: CMHO का स्टिंग वीडियो वायरल… डॉ राव ने कहा- ये साजिश है, कंपाउंडर ने बदला लेने बनाया; जांच के लिए तैयार

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के CMHO का सोशल मीडिया पर एक स्टिंग वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। पोस्ट के जरिए यह कहा गया है कि पूर्व बघेल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

            दरअसल, वीडियो में दावा किया गया है कि बिना दवा सप्लाई किए स्टोरकीपर को पैसे लेने का दवाब बनाया जा रहा है। इस वीडियो पर सीएमएचओ डॉ आई नागेश्वर राव का कहना है कि ये पूरा षड़यंत्र है और ये वीडियो एक कंपाउंडर ने ही बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो में जिस संदर्भ में बात हो रही है उसके विपरित उसे प्रचारित किया जा रहा है।

            वेंडर्स से न उलझने की दे रहा था सलाह

            सीएमएचओ का कहना है कि वेंडर्स द्वारा सामान भेजे गए थे, उसमें से कुछ सामान दूसरी जगह चले गए थे। जिसे वापस मंगवाने के लिए लेबर पेमेंट करना था। लेबर पेमेंट को लेकर स्टोर इंचार्ज से झगड़ा करने लगे थे। वहीं स्टोर इंचार्ज वेंडर्स को फोन कर धमका रहा था। इसीलिए मैंने केवल शांति से काम करने को कह रहा था और वेंडर्स से न उलझने की सलाह दे रहा था। ताकि नुकसान न हो।

            CMHO का सोशल मीडिया पर एक स्टिंग वीडियो वायरल।

            CMHO का सोशल मीडिया पर एक स्टिंग वीडियो वायरल।

            बदला लेने के लिए कर्मचारी ने वीडियो बनाया

            सीएमएचओ का कहना है कि मूल रूप से कंपाउंडर केके वर्मा को शासन के आदेश के बाद गलती से दवाई भंडारण केंद्र भेज दिया गया। लेकिन बाद में विभाग को ये ध्यान आया कि वो कंपाउंडर है और वहां फार्मासिस्ट की ही पोस्टिंग होनी चाहिए तो उसे हटा दिया गया। इसके बाद बदला लेने के लिए केके वर्मा ने ये वीडियो बनाया।


                          Hot this week

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          Related Articles

                          Popular Categories