CG News : आरक्षक ने दोस्त की पत्नी से किया रेप, दुर्ग पुलिस में तैनात दोनों सिपाहियों का एक-दूसरे के घर था आना-जाना; FIR दर्ज

              दुर्ग: जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में आरक्षक ने अपने आरक्षक दोस्त की पत्नी से रेप कर लिया। पीड़िता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी आरक्षक पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ है।

              पद्मनाभपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग पुलिस में पदस्थ दोनों सिपाही अच्छे दोस्त थे और इनका साथ उठना-बैठना और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। शनिवार को एक सिपाही जब ड्यूटी पर गया था, तो उसी दौरान मौका पाकर उसका आरक्षक दोस्त दीपक मानिकपुरी उसके घर पहुंच गया।

              घर के अंदर आने के बाद पहले तो उसने इधर-उधर की बात की, फिर महिला से जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया, लेकिन उसने उसका रेप किया। इसी बीच महिला का आरक्षक पति घर वापस आ गया। पत्नी ने घटना की जानकारी पति को दी, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी पद्मनाभपुर थाने पहुंचे।

              सिपाही ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप।

              सिपाही ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप।

              मामले को दबाने का किया गया प्रयास

              पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी सिपाही दीपक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि मामला दुर्ग पुलिस के सिपाहियों का है, इसलिए पुलिस की छवि खराब न हो, मामले को दबाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी इस मामले कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

              आरोपी थाना प्रभारी राजेंद्र यादव।

              आरोपी थाना प्रभारी राजेंद्र यादव।

              दुर्ग पुलिस के टीआई पर भी लग चुके हैं दुष्कर्म के आरोप

              यह पहला मामला नहीं है, जब किसी पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। 9 महीने पहले भी अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पर एक महिला से रेप करने का आरोप लगा था। महिला ने इस मामले में आईजी से गुहार लगाई थी। जिसके बाद तत्कालीन दुर्ग एसपी ने मामले की जांच दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव बैंकर को सौंपी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बाद में इस मामले में वो जमानत पर बाहर आ गया। वर्तमान में राजेंद्र यादव पाटन थाना प्रभारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि मंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

                              शहीद वन कर्मियों के बलिदान को किया नमनवन, पर्यावरण...

                              रायपुर : पीवीटीजी परिवारों के विकास की नई पहल – मोबाइल ऐप से घर-घर सर्वे शुरू

                              बैगा-बिरहोर बसाहटों में आधारभूत सर्वेक्षण प्रारंभ, योजनाओं से जुड़ेंगे...

                              Related Articles

                              Popular Categories