Monday, February 23, 2026

              CG News : पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, जमीन से ऊंचाई अधिक होने पर हत्या की आशंका, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

              RAIPUR: रायपुर के अभनपुर इलाके में एक युवती की पेड़ पर लाश लटकती मिली है। ये लाश जमीन से काफी ऊंचाई पर है। जिससे हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। अभनपुर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

              दरअसल, रविवार की सुबह अभनपुर थाना क्षेत्र के चंडी-कोपेडीह खार के पास राहगीरों को बबूल पेड़ पर एक शव देखा। जो सलवार के चुन्नी के सहारे पेड़ पर लटक रही थी। इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी गई।

              सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

              सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

              लाश की शिनाख़्त नहीं

              पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर लाश मर्चुरी में रखवा दिया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसके परिवार वालों की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि ये युवती यहां तक कैसे पहुंची।

              संभावना है कि युवती आसपास के ही किसी गांव की रहने वाली है। लाश मिलते ही आसपास भारी संख्या में गांव वालों की भीड़ भी जुट गई।

              आसपास भारी संख्या में गांव वालों की भीड़ भी जुट गई।

              आसपास भारी संख्या में गांव वालों की भीड़ भी जुट गई।

              सुसाइड नोट बरामद नहीं

              अभनपुर पुलिस के मुताबिक, मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को नकार दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories