CG NEWS: फांसी के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव… ससुराल वाले घर में ताला लगाकर भागे, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

              घर में फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव।

              सरगुजा: जिले में बुधवार की रात 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला है। घटना के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग भाग गए हैं। मायके पक्ष ने दहेज और कार-बाइक की डिमांड के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा की है।

              जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को कोलडीहा निवासी विजय यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से विजय यादव सहित उसके सास, ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

              मौके पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग।

              मौके पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग।

              15 जनवरी को मायके से लाए थे

              मृतका के भाई अशोक यादव ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट की जानकारी मिलने पर वे यशोदा को 31 दिसंबर को घर ले गए थे। उसके बाद विजय यादव के बड़े पिता जग्गू यादव घर आए और अपनी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों से बातचीत कर 15 जनवरी को वापस कोलडीहा लेकर आए थे। उस समय उसका पति भी साथ में था।

              शव को फंदे से उतार पीएम के लिए भेजा।

              शव को फंदे से उतार पीएम के लिए भेजा।

              मायके वाले पहुंचे तो फरार था ससुराल पक्ष

              घटना की सूचना मिलने के बाद मायके वाले पहुंचे, तो घर में ताला लगाकर विजय यादव और उसका परिवार कहीं भाग गया। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा।

              पुलिस को जांच के दौरान​​​​​​​ संषर्घ के निशान नहीं मिलने पर पुलिस ने आशंका जताई है कि यशोदा यादव ने फांसी लगाई है। आंगन में उसकी टूटी चूड़ियां और टूटी कुर्सी समेत अन्य सामान मिले हैं। जिससे आशंका है कि विवाद और मारपीट के बाद विवाहिता ने फांसी लगाई है।

              सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

              सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीएम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद साथी

                              स्वाति आदित्य को समयबद्ध तरीके से मिला आय, जाति...

                              ​रायपुर : विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

                              ​रायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा, संत कुमार कच्छप, सहायक संचालक-...

                              रायपुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में...

                              Related Articles

                              Popular Categories