Thursday, February 19, 2026

              CG News : पति-पत्नी के झगड़े में कूदा ससुर, दामाद का सिर फोड़ा, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती; FIR दर्ज

              धरसींवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक ससुर ने अपने दामाद के सिर पर डंडा मारकर फोड़ दिया है। ये घटना पति-पत्नी की लड़ाई छुड़वाने के दौरान हुआ। इसमें दामाद का सिर लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामलें में धरसींवा थाना पुलिस ने ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

              पीड़ित मुकेश वर्मा ने थाना में FIR दर्ज करवाई कि वो मोहदी गांव में रहता है। कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। उसकी शादी पिंकी यादव से एक साल पहले हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। आगे मुकेश ने बताया कि वह अपने पिता के साथ रहता है। घरेलू बात पर पति-पत्नी के बीच में विवाद हो रहा था।

              तभी मुकेश के ससुर पुनित राम यादव घर पर आ गए। उन्होंने अपनी बेटी का पक्ष लेते हुए कहा की तुम मेरी बेटी से बहला फुसला कर शादी किए हो। फिर वे मुकेश से मारपीट और गाली गलौज करने लगे। उसने मुकेश के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

              जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में धरसींवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories