CG News : जमीन बेचने के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, पिता-बेटे ने मिलकर किया सौदा, न तो रजिस्ट्री कराई न ही रकम किए वापस

              राजनांदगांव: जिला स्थित डोंगरगांव में जमीन बिक्री का सौदा कर एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की पतासाजी में पुलिस टीम लगी हुई है।

              डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि शहर के बसंतपुर इलाके में रहने वाला हरिशंकर झारराय व उनके बेटे अभिजीत और योगेश झारराय ने डोंगरगांव निवासी प्रार्थी से अलग-अलग खसरों की जमीन की बिक्री का सौदा किया। इकरारनामा के मुताबिक, खरीददार ने तीनों को एक करोड़ रुपए का एडवांस अलग-अलग माध्यम से दिया।

              पिता और एक बेटा अभी भी फरार

              इसके बाद आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और ना ही रकम वापस की। इस तरह तीनों पिता-बेटे ने मिलकर प्रार्थी से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अभिजीत झारराय को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता हरिशंकर व योगेश झारराय की पतासाजी में टीम जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : केबिनेट बैठक 23 जून को

                              रायपुर (BCC NEQWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              Related Articles

                              Popular Categories