CG News : पत्नी पर रखता था गलत नीयत, कुल्हाड़ी से काट डाला, पड़ोसी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा; बोला- मुझे अफसोस नहीं

              दुर्ग: जिले में पत्नी पर गलत नीयत रखने पर पति ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। उसने कहा कि मुझे हत्या का कोई अफसोस नहीं है। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम महकाकला की है।

              जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। महकाकला गांव में सुनील कुर्रे (35) अपने परिवार के साथ रहता है। उसके घर के पास ही कामेश्वर मार्कण्डेय (36) भी रहता था। सुनील को संदेह था कि कामेश्वर उसकी पत्नी के ऊपर गलत नजर रखता है।

              घटना स्थल पर पड़ी कामेश्वर की लाश।

              घटना स्थल पर पड़ी कामेश्वर की लाश।

              रात को मिलने के लिए बुलाया था

              जिसके चलते उसने रविवार की रात उसे मैदान के पास बुलाया। बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी से बात करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद ज्यादा बढ़ने पर सुनील ने कुल्हाड़ी से कामेश्वर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

              हत्या करने के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी।

              हत्या करने के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी।

              हत्या कर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

              कामेश्वर की हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर एसीसीयू प्रभारी कपिल देव पांडे, एसडीओपी देवांश राठौर र डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सुनील कुर्रे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

              फोन पर रिकॉर्डिंग सुनने के बाद बनाई योजना

              पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि मेरी पत्नी से कामेश्वर बातचीत करता था। कई बार दोनों को समझाया, लेकिन वो नहीं माने और बात करते रहे। पिछले हफ्ते फोन पर पत्नी से हुई बातचीत की उसने रिकॉर्डिंग सुन ली थी। उसने कामेश्वर की हत्या की प्लानिंग की।


                              Hot this week

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              रायपुर : 138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन

                              पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने राज्य...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              रायपुर : पचौली की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

                              छत्तीसगढ़ में सुगंधित औषधीय फसल से खुल रहे समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories