Saturday, February 21, 2026

              CG News : मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपियों की गुंडागर्दी, साहिल गैंग गिरफ्तार, दहशत फैलाने हॉकी-डंडा लेकर निकले; अपने रिश्तेदार को मारने खोज रहा था

              Bhilai: भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में तोड़फोड़ कर रहे और दहशत फैला रहे बदमाश साहिल और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ बदमाश भागने में सफल हो गए। जानकारी के मुताबिक, साहिल गैंग के कुछ बदमाशों द्वारा बाइक से हॉकी, बेस बॉल व डंडा लेकर दहशत फैलाते हुए निकलने की पुलिस को सूचना मिली थी।

              छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें रविवार रात 8 बजे के करीब सूचना मिली थी कि 6-7 बाइक में कुछ लड़के हाथों में बेस बॉल, डंडा व हॉकी लेकर निकले हैं। वे लोग जवाहर मार्केट में तोड़फोड़ करते हुए दहशत फैला रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने तुरंत पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा।

              छावनी पुलिस स्टेशन

              छावनी पुलिस स्टेशन

              झगड़ा होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ा साहिल गैंग

              मामला बिगड़ने से पहले ही साहिल और कुछ साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं कुछ लड़के गलियों से होते हुए भागने में कामयाब हो गए। छावनी टीआई ने बताया कि साहिल गैंग की अपने ही रिश्तेदार फयूम से किसी बाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल सहित उसके साथी फयूम को मारने के लिए निकले थे।

              लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर झगड़ा होने से पहले ही साहिल और उसके लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।

              मंदिर तोड़फोड़ मामले में दोनों हैं केस पार्टनर

              बता दें कि पिछले साल छावनी क्षेत्र में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस पर हिंदू संगठन ने काफी बवाल किया था। छावनी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर साहिल और फयूम दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों इस मामले में कुछ महीने पहले ही जेल से छूटे थे।

              इसके बाद साहिल धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) के एक केस में जेल चला गया था। बताया जा रहा है कि साहिल तीन-चार दिन पहले ही जेल से छूटा था। इसके बाद साहिल और फयूम के बीच फिर से झगड़ा हुआ। साहिल अपने लडकों के साथ बाइक से फयूम को मारने के लिए खोजने निकला था।

              दोनों बदमाश आपस में हैं रिश्तेदार

              साहिल और फयूम दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पहले दोनों मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। अचानक मंदिर तोड़फोड़ कांड के बाद से दोनों में अनबन हुई। मामला इतना बढ़ गया है कि अब दोनों एक दूसरे को मारने के लिए खोज रहे हैं।

              दो दिन पहले ही पुलिस ने दी थी समझाइश

              बताया जा रहा है कि साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिल और फयूम एक दूसरे को मारने के लिए खोज रहे हैं। इसके बाद छावनी थाना प्रभारी ने दोनों को थाने बुलाया था और कड़ी समझाइश दी थी कि वो ऐसा करके क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास न करें। यदि ऐसा किया तो पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि

                              पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से...

                              रायपुर : पत्थरों में दर्ज इतिहास : जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी

                              जांजगीर का रहस्यमयी विष्णु मंदिर, कलचुरी काल की अमर...

                              Related Articles

                              Popular Categories