Wednesday, February 18, 2026

              CG NEWS: सुसाइड के लिए उकसाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार… पति की प्रताड़ना से हो गई थी तंग, महिला ने फांसी लगाकर दी थी जान

              आरोपी पति।

              RAIGARH: रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना पुलिस ने पत्नी के आत्महत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के आत्महत्या के बाद से आरोपी पति फरार था। बता दें कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

              जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनूमुडा काली मंदिर के पास रहने वाली सावित्री देवांगन (46 साल) 1 जून 2023 को अपने किराए मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया गया। जांच के दौरान मृतका के परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

              सुसाइड के दो महीने पहले ही शादी की थी

              मृतका के परिजनों ने बताया कि सुसाइड के दो महीने पहले संग्राम महंत और सावित्री नोटरी के समक्ष लिखा-पढ़ी थी। इसके बाद से वे दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। संग्राम महंत उसकी पत्नी सावित्री को आए दिन झगड़ा-विवाद कर प्रताड़ित करता था। इससे सावित्री शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान थी।

              कोतवाली पुलिस में पहले भी महिला ने की थी शिकायत

              मृतका के परिजनों ने बताया था कि पहले भी सावित्री देवांगन ने पति संग्राम महंत पर काम धाम नहीं करने और झगड़ा-मारपीट करने को लेकर कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। परिजनों के बयान और जूटमिल पुलिस द्वारा जांच के बाद 10 जनवरी को महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला के पति संग्राम महंत उर्फ पप्पू (45 साल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

              फरार हो गया था आरोपी

              इस घटना के बाद से आरोपी संग्राम महंत फरार था। आज मुखबीर की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी का न्यायिक रिमांड मिलने पर जूटमिल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              KORBA : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories