CG News : ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; बड़ी अनहोनी टली

        BHILAI: भिलाई के छावनी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर इसे बढ़ने से रोक लिया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

        अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें मंगलवार शाम 7 बजे सूचना मिली कि छावनी चौक स्थित विशाल केसरी की ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को वहां के लिए रवाना किया गया।

        दुकान में बड़ा नुकसान, पुलिस जांच में जुटी।

        दुकान में बड़ा नुकसान, पुलिस जांच में जुटी।

        तब तक दुकान मालिक और आसपास के लोग आग को बुझाने में जुटे थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से दो घंटे के अंदर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी, ऑटो पार्ट्स की दुकान का काफी सामान जल गया था। इससे दुकान संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान जामुल थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

        दूसरी दुकानों में आग फैलने से रोका गया

        जिस दुकान में आग लगी थी, उससे लगी हुई कई और दुकानें भी हैं। ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग तेजी से बढ़ने के चलते यह आशंका थी कि कहीं ये दूसरी दुकानों तक भी ना पहुंच जाए, लेकिन इस पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग क्यों लगी, इसका कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों...

                Related Articles

                Popular Categories