CG NEWS: बच्चों से संबंधित अश्लील VIDEO वायरल… इंटरनेट से डाउनलोड कर फेसबुक में किया पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

            बलौदाबाजार पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया।

            बलौदाबाजार: पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो को फेसबुक में पोस्ट किया था। साइबर सेल में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

            बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ सुहेला थाने में 9 जनवरी को अपराध क्रमांक 16/2024 धारा 67,67(B)IT ACT, और 14 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

            पूछताछ में आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार

            आरोपी जितेंद्र ओगरे उम्र 40 वर्ष सिनोधा थाना निवासी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने जिस मोबाइल से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

            इंटरनेट से वीडियो डाउनलोड कर किया वायरल

            पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंटरनेट से वीडियो डाउनलोड किया था, इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा और प्रआर संजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories