CG NEWS: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा… तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी, बच्चे को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; सड़क पर बिलखते रहे परिजन

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार पति-पत्नी समेत बच्चा सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक के पहिए ने पत्नी के सिर को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह सड़क पर बैठकर रोते-बिलखते नजर आ रहे है।

            जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मृतिका का पति संतोष कुर्रे बलौदा बाजार का रहने वाला है। वो रोजी-मजदूरी का काम करता है। बुधवार की शाम वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रायपुर से बलौदा बाजार जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार पीछे से आ रही ट्रक में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

            नंद कुमारी कुर्रे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

            नंद कुमारी कुर्रे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

            सिर को ट्रक ने कुचला

            इस एक्सीडेंट में संतोष और उनका बेटा सड़क से दूर जाकर गिर गया। तो वही 27 साल की पत्नी नंद कुमारी कुर्रे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला गया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

            दर्दनाक वीडियो आया सामने

            इस घटना में बच्चे को भी हल्की चोंटे आई है। घटना के बाद मौके से बच्चें के साथ पिता का रोते हुए वीडियो सामने आया है। ये वीडियो दिल दहला देने वाला जिसमें परिजन रोते-बिलखते नजर आ रहे है।

            इस मामले में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने 112 को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories