Sunday, February 1, 2026

CG NEWS: राष्ट्रपति ने CM साय काे दिया अवॉर्ड… देश के सबसे साफ-सुथरे राज्य में तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़, द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रायपुर: गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव सम्मानित हुए।

राज्य के 5 नगर निगमों को बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड सेरेमनी में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के नगर निगमों के जन प्रतिनिधी शामिल थे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया कार्यक्रम को सम्बोधित।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया कार्यक्रम को सम्बोधित।

केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय हर साल विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में करवाता है। साल 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने में कामयाबी हासिल कर चुका है। इसके साथ ही तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में पुरस्कृत कर चुके हैं।

ये काम किए छत्तीसगढ़ ने
छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2014 से 2017 के दौरान स्वच्छता को लेकर जो नीतियां बनायी गई उनमें बहुत से काम हुए। प्रदेश में सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए सुविधा-24 योजना शुरू की गई। छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को लोगों की आदत में शामिल करने और इसे स्थायी रूप से व्यवहार में लाने के लिए कचरा प्रबंधन, निजी, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण , सफाई मित्रों की सुरक्षा, कचरा मुक्त शहर, ओडीएफ तथा सेप्टिक टैंक के अवशेष के निपटान पर अभियान चलाए गए।


Hot this week

रायपुर : आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय

उच्च न्यायालय परिसर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ कार्यक्रम...

Related Articles

Popular Categories