CG News : राहुल भगत बने CM साय के सचिव, आदेश जारी… पहली बार किसी IPS को सचिवालय में मिली जिम्मेदारी

              IPS राहुल भगत।

              Raipur: छत्तीसगढ़ के 2005 बैच के IPS राहुल भगत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्ति किया गया है। पहली बार किसी IPS को CM सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल भगत मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।

              राहुल भगत सीएम विष्णुदेव साय के साथ काम कर चुके हैं। साय मोदी 1.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। तब भगत उनके साथ विशेष सचिव रहे हैं। राहुल भगत ने उनके साथ दो साल का कार्यकाल पूरा किया था। भगत केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार विभाग के डायरेक्टर भी बनाए गए थे।

              आदेश जारी।

              आदेश जारी।

              कई जिलों में एसपी रह चुके हैं

              वहीं, 2016 में डेपुटेशन पर इस्पात मंत्री रह चुके विष्णुदेव साय के पर्सनल सेक्रेटरी बनकर दिल्ली भेज गए थे। दिल्ली जाने के पहले वो नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक रहने के साथ ही एसटीएफ एसपी भी रह चुके हैं।

              2 IAS मुख्यमंत्री के सचिव

              छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी बसवराजू एस को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया था। हाल ही में इसका आदेश जारी हुआ था। उन्हें सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

              बसव राजू को मुख्यमंत्री का सचिव बनाने के आदेश दिए गए। इससे पहले दिसंबर के महीने में नई सरकार ने पहला आदेश जारी करते हुए पी दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया था। अब राजू के भी सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के दो सचिव हो चुके हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : स्वागत से शुरू होती शिक्षा, खेल-गीतों से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य

                              आंगनबाड़ी केंद्र बने बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली...

                              Related Articles

                              Popular Categories