CG: 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो किया वायरल… सोशल मीडिया पर युवक ने अपनी ID से किया था अपलोड, NCRB ने किया डिटेक्ट, आरोपी गिरफ्तार

            BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसने अपने मोबाइल से इसे अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की NCRB की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

            सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजती है।

            मोबाइल के जरिए पकड़ाया आरोपी
            टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। अब केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

            आरोपी युवक बोला- मोबाइल पर आया था वीडियो
            पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories