CG: जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 17 फरवरी को ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन…

          बालोद: बालोद जिले में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के अंतर्गत  पांचवे दिन शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को बालोद जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री इंदिरा तोमर ने बताया कि शुक्रवार 17 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत, मनौद, डेंगरापार, जुंगेरा में, गुण्डरदेही विकासखण्ड के सिकोसा, सकरौद, राहुद, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिटाल, रजही, कारूटोला, गुरूर विकासखण्ड के घोघोपूरी, भरदा एवं धनोरा ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेम्हरडीह, अण्डी, कोटेरा तथा मार्री बंगला तहसील के मुडखुसरा, औरी, रानीतराई रोड ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर’ दुआर शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories