CG: मुख्यमंत्री 7 फरवरी को भानसोज और समोदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 फरवरी मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज और समोदा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम समेत राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

              निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से आरंग के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे आरंग के ग्राम भानसोज में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे ग्राम समोदा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम समोदा में मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

              कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के शंकर राइस मिल पहुंचेंगे और इंदिरा चौक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन और बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.55 बजे आरंग के रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 6.55 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। 

              राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

              मुख्यमंत्री 7 फरवरी को सुबह 11.10 बजे राजधानी के फुंडहर स्थित वर्किंग वुमंेस हॉस्टल पहुंचकर राष्ट्रीय एकता सद्भावना युवा शिविर और शाम 7.30 बजे होटल सायाजी में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मयाली नेचर कैंप का किया निरीक्षण

                              पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रबंधन के दिए...

                              रायपुर : फार्मेसी शिक्षा और शोध से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

                              फार्मा अन्वेषण 2026 में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल...

                              रायपुर : 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की बैठक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                              Related Articles

                              Popular Categories