CG: मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत…

            रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories