CG: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड… स्टोर में गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, किडनी की बीमारी से था परेशान

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरीज किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को स्टोर रूम में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अस्पताल का स्टाफ जब स्टोर रूम में गया तब घटना का पता चला। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम छन्नू लाल मंडावी (58) है। वह कोंडागांव जिले के बाजार पारा का रहने वाला था। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। 24 अगस्त को परिजनों ने इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। ऐसा बताया जा रहा है कि, अपनी बीमारी की वजह से छन्नू पिछले कई दिनों से परेशान भी था। वहीं रविवार को मौका देखकर मेकाज के स्टोर रूम में चला गया और गमछे से फंदा लगा लिया।

              मेकाज का स्टाफ जब स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां छन्नू का शव लटकते हुए देखा। फिर इसकी जानकारी मेकाज प्रबंधन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछ्ताछ जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              Related Articles

                              Popular Categories