CG: शाह की सभा में आ रही पिकअप पलटी, 10 घायल… एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया; कटेकल्याण से आ रहे थे दंतेवाड़ा

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही कार्यकर्ताओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया है। बताया जा रहा है कि, इस वाहन में 20 से ज्यादा ग्रामीण और कार्यकर्ता सवार थे। जिसमें 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। कुछ की स्थिति नाजुक भी बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

              वाहन में फंसे घायलों और ग्रामीणों को निकालते हुए लोग।

              वाहन में फंसे घायलों और ग्रामीणों को निकालते हुए लोग।

              जानकारी के मुताबिक, ये सभी ग्रामीण और कार्यकर्ता कटेकल्याण ब्लॉक के हैं। पिकअप वाहन में सवार होकर दंतेवाड़ा आ रहे थे। इसी बीच बड़े लखापाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में सवार सभी ग्रामीण काफी दूर जाकर गिरे। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस को और एम्बुलेंस को दी। मौके पर 108 पहुंच गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : PLFS कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories