CG: प्लाटून कमांडर्स ने किया मार्च पास्ट, देश की आन बान शान का दिखा जज्बा…

              • अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन की दर्शकों ने सराहना की केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड को मिला प्रथम पुरस्कार

              रायपुर: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया एवं हर्ष फायर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरूष), जेल पुलिस (पुरूष), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), बैण्ड प्लाटून, घुड़सवार दल, महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता और एन.सी.सी बॉयज एवं  एन.सी.सी गर्ल्स की प्लाटून ने भाग लिया।

              सभी प्लाटून्स ने मार्च पास्ट कर देश की आन बान शान के लिए जज्बा दिखाया। सभी प्लाटून्स ने एक लय में मार्च पास्ट कर दशकों का मन मोह लिया। सभी में गजब की देशभक्ती की भावना दिखी। अश्वारोही दल द्वारा फ्लैग मार्च, स्टैंडिंग सैल्यूट, टेंट पैगिंग और शो जम्पिंग भी किया गया। अश्वारोही दल द्वारा किए गए प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने उनकी सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून्स को सम्मानित किया गया। इसमें केन्द्रीय बल के सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, भारत तिब्बत बल को द्वितीय और तेलंगाना पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह राज्य पुलिस बल की महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता ने प्रथम, नगर सेना (महिला) में द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वयं से पहले आप के मूल मंत्र को अपनाना होगा

                              राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक सम्पन्नरायपुर...

                              रायपुर : गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक

                              नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमणसांस्कृतिक आदान-प्रदान,...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

                              मछली पालन और कृषि से ग्राम पल्ली के किसान...

                              रायपुर : सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया में तेजी-हजारों प्रकरणों का परीक्षण

                              872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसारायपुर...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे

                              विजेताओं को दिए पदक, खिलाड़ियों से मिलकर हौसला अफजाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories