CG: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू… सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से पहुंचेंगी रायपुर एयरपोर्ट, कल बिलासपुर जाएंगी

              रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है। निर्धारित समय के मुताबिक राष्ट्रपति 31 अगस्त की सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

              वहीं से रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर जाएंगी और कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को बिलासपुर जाएंगी।

              वे मां महामाया मंदिर के दर्शन करेंगी और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे रायपुर आएंगी और राजभवन में लंच करने के बाद छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories