CG: कुएं में मिली प्यून की लाश… एक स्कूल में था पदस्थ, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक की कुएं में लाश मिली है। युवक का नाम अजय कुमार भंडारी (35) है, जो जिले की ही एक स्कूल में प्यून था। युवक ने सुसाइड किया है या फिर हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक जिले के बड़े डोंगर का रहने वाला था। युवक माकड़ी की हाई स्कूल में पदस्थ था। 2 दी दिन पहले स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम के वक्त स्कूल की साफ सफाई किया। फिर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर चला गया था। जहां से वह देर रात कहीं निकल गया था। फिर अगले दिन स्कूल नहीं आया। जिसकी खोजबीन शुरू की गई।

              वहीं हाई स्कूल परिसर में ही एक कुआं है। कुआं में थोड़ा बहुत ही पानी है जो पीने योग्य भी नहीं है। इसी कुएं के पास स्कूल के एक स्टाफ ने चप्पल देखा। जिसके बाद कुएं में उसने एक लाश देखी। जिसकी जानकारी स्कूल के अन्य स्टाफ और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने लाश निकाली। मृतक की शिनाख्त अजय के रूप में हुई।

              शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है यह अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर होगा। इधर, पुलिस मृतक के साथी से भी पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              कोरबा के बंग समाज को मिली सर्वसुविधायुक्त अपने स्वयं के भवन की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर...

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

                              वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवादरायपुर (BCC...

                              रायपुर : धमतरी में समर्थन मूल्य चना खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

                              76 हज़ार क्विंटल की हुई खरीदीउपार्जन केंद्रों पर बढ़ी...

                              रायपुर : हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories