CG: दोस्त को फोन लगाना है कहकर मोबाइल लेकर भागा.. दीदी के घर जा रही थी युवती, तभी हुई घटना; शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

              जशपुर: जिले में एक युवक ने दोस्त को फोन लगाना है कहकर एक युवती से फोन छीन लिया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ दीदी के यहां जा रही थी। तभी यह घटना घटी है। इसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोदाम थाना क्षेत्र का है।

              इस मामले में करमटोली भलमंडा निवासी युवती ने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर टांगर टोली निवासी आरोपी इम्तियाज अंसारी को हिरासत में लिया था। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मैं अपने दोस्तों के साथ उस तरफ गया था। वहां मुझे ये लड़कियां दिखी थीं। इसी का फायदा उठाकर मैंने चोरी की है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी जब्त कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत

                              मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और...

                              रायपुर : मछली पालन से बदली किसान जनक की तकदीर

                              आधुनिक तकनीक और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बढ़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories