CG: वन विभाग के रेंजर ने जहर खाकर की आत्महत्या.. रायपुर लाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम, खुदकुशी की वजहों का खुलासा नहीं

            Kanker: कांकेर जिले में वन विभाग के रेंजर कृष्णा इरघट ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्णा इरघट ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। उन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन राजधानी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

            फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग के आला अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है। कांकेर जिला अस्पताल में जब रेंजर को इलाज के लिए लाया गया, तब वन विभाग के सीसीएफ, डीएफओ आलोक वाजपेयी समेत अन्य रेंजर भी वहां पहुंचे। रात में उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन धमतरी के पास उनकी मौत हो गई।

            जिला अस्पताल में रेंजर का इलाज करते डॉक्टर्स।

            जिला अस्पताल में रेंजर का इलाज करते डॉक्टर्स।

            इस पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस जांच की बात कह रही है। फिलहाल रेंजर की आत्महत्या करने के कारण साफ नहीं हो सके हैं। उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है। गृहग्राम कापसी में उनके शव का अंतिम संस्कार होगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा...

                          Related Articles

                          Popular Categories