CG: नाबालिग से बंधक बनाकर रेप.. यूपी में बेचने की फिराक में थे आरोपी पति-पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

            रघुनाथ नगर थाना (फाइल फोटो)

            बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र में मुंहबोले मामा ने नाबालिग लड़की को 10 दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया। यही नहीं आरोपी ने पड़ोसी से भी नाबालिग का दुष्कर्म कराया। अपनी पत्नी के साथ मिलकर वह उसे उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी पति-पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

            जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर जाने के लिए 13 दिन पहले निकली थी। इसी बीच उसके रिश्ते में लगने वाले मामा-मामी उसे अपने घर ले गए। दोनों उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे। इस कारण दोनों ने उसे स्मार्टफोन और अच्छे कपड़े दिलाने का झांसा दिया।

            आरोपियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति के घर उसे रहना होगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पति-पत्नी लड़की को 50 हजार रुपए में बेचना चाहते थे। करीब 10 दिन तक आरोपी मामा-मामी ने उसे अपने घर पर बंधक बनाए रखा। इस दौरान मामा ने उसके साथ रेप किया। यही नहीं उसने पड़ोसी को भी घर पर बुलाकर उसका रेप कराया। इधर नाबालिग जब अपनी नानी के घर नहीं पहुंची, तो उसके माता-पिता बेटी की तलाश में जुटे थे।

            वहीं पीड़ित नाबालिग जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचे और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।

            पुलिस ने नहीं किया सहयोग, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

            परिजनों ने बताया कि जब नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की शिकायत थाने में की, तो पुलिस अपराध दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। इसके बाद परिजनों और गांववालों ने महिला आयोग तक शिकायत दर्ज करने की बात की और मामला SP के संज्ञान में आया, तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई और आरोपी मामा मामी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।


                          Hot this week

                          रायपुर : असंगठित कर्मकारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा छत्तीसगढ़ शासन

                          श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार...

                          Related Articles

                          Popular Categories