CG: 7 महीने से गायब है रायपुर की रेप पीड़िता.. बेटी के लिए भटक रहा पिता, TI बोले- मुआवजा पाने पिता ने बेटी को किया गायब

            Raipur: रायपुर की रेप पीड़ित 16 साल की लड़की पिछले सात माह से बिलासपुर से गायब हो गई है। इसकी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने अब तक लड़की की तलाश नहीं की है। इधर, पीड़ित लड़की के पिता उसकी तलाश के लिए दर-दर भटक रहा है और पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहा है। दरअसल, हाईकोर्ट में जमानत आवेदन लगने पर पिता अपनी बेटी को लेकर यहां जमानत का विरोध करने आए थे, तभी उनकी बेटी लापता हो गई। टीआई का कहना है कि मुआवजा पाने के लिए पिता ने ही अपनी बेटी को गायब करा दिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

            रायपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की के साथ दो युवकों ने रेप किया था। मामला सामने आने पर रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान आरोपियों ने निचली अदालत में जमानत आवेदन लगाया, जिसके खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। इस केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने लड़की का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किया था। बीते 28 28 जुलाई को हाईकोर्ट में उसका बयान होना था। लिहाजा, पिता अपनी बेटी को लेकर 27 जुलाई को बिलासपुर पहुंचे। यहां वह अपनी बेटी के साथ तितली चौक के पास सो गए थे। लेकिन, सुबह हुई तो बेटी गायब थी।

            सात माह पहले तोरवा क्षेत्र से गायब हुई थी लड़की।

            सात माह पहले तोरवा क्षेत्र से गायब हुई थी लड़की।

            पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
            बेटी के गायब होने पर उसके पिता ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि कुछ लोग उनकी बेटी को ऑटो में बैठाकर ले गए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, अब तक लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है।

            आईजी से की शिकायत, थानेदार बोले- पिता ने ही बेटी को किया गायब
            सात माह बाद भी बेटी का पता नहीं चलने से पिता परेशान है। वह अपनी फरियाद लेकर आईजी बीएन मीणा के पास भी गया था, जहां उन्होंने शिकायत करते हुए अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। इधर, तोरवा टीआई उत्तम साहू का कहना है कि मुआवजा पाने के लिए लड़की को उसके पिता ने ही गायब कर दिया है और पुलिस को गुमराह कर रहा है।

            टीआई के आरोप पर पिता ने कहा- बेटी को ले आए पुलिस
            वहीं, तोरवा थाना प्रभारी के आरोपों पर पिता का कहना है कि मैं अपनी ही बेटी को गायब क्यों करूंगा। अगर मैने बेटी को गायब किया है तो पुलिस मुझे सजा दे। मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं, पर मेरा आग्रह है कि पुलिस मेरी बेटी को लेकर आ जाए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories