CG: वन मंत्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात…

        • क्षेत्र के विकास के लिए रखी विभिन्न मांग : मंत्री श्री कश्यप ने जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
        • स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था किया जाएगा दुरुस्त

        रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories