CG: सड़क हादसा, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत… पहाड़ी रास्ते पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक; दो ने मौके पर ही दम तोड़ा

        बालोद: रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने के चलते हुआ है। टक्कर लगने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र अर्जुन सिंह पाटिल (52) और देवेंद्र पाटिल (30) अपने एक अन्य परिचित कीर्तन कोठारी (17) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हर्रा ठेमा-घोटिया के बीच पहाड़ी इलाका होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

        देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र डौंडी और कीर्तन महामाया क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

        सिर पर गंभीर चोट के निशान

        पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। गाड़ी के परखचे उड़ गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ है। बाइक सवार स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सके और मौत के मुंह में समा गए।

        एक सप्ताह पहले भी तीन लोगों की मौत

        बता दें कि एक सप्ताह पहले ही डोंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार थी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।



                Hot this week

                रायपुर : सटीक निशाने से ईशा सिंह ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

                महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन,...

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                Related Articles

                Popular Categories