CG: ऑटो ड्राइवर से मोबाइल और पैसों की लूट… 4 युवक सवारी बनकर बैठे, फिर सुनसान जगह पर चाकू अड़ाकर की लूट

        RAIPUR: रायपुर के माना इलाके में एक ऑटो ड्राइवर के साथ 24 सौ रुपए और स्मार्टफोन की लूट का मामला सामने आया है। चार युवक सवारी बनकर ऑटो में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया है। माना कॉलोनी के रहने वाले ऑटो ड्राइवर राजू बर्मन ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की रात 8 बजे के करीब सवारी लेकर तूता गया हुआ था। वहां से वापस लौट रहा था तो चार युवकों ने उसे कार्डनिल वॉरियर्स स्कूल के पास छोड़ने के लिए कहा। तीन युवक ऑटो में पीछे बैठे थे और एक सामने बैठा था। जब वे स्कूल के पास पहुंचे। तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया।

        इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और ऑटो चालक के ऊपर अड़ा दिया। फिर उन्होंने पैसों की मांग की। ऑटो चालक की जेब में रखा 24 सौ रुपये और नया स्मार्ट फोन लूटकर चारों फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

                शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                Related Articles

                Popular Categories