Friday, February 27, 2026

              CG: रायपुर में प्लास्टिक कंपनी के वर्कर से लूट… गले पर चाकू अड़ाकर तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल, लेकिन खुद की बाइक छोड़ गए

              RAIPUR: रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक कंपनी में काम करने वाले कर्मी के साथ लूट का मामला सामने आया है। ये कर्मचारी रात में खाना खाकर कंपनी के बाहर टहल रहा था। इतने में तीन लुटेरे वहां पहुंच गए। उन्होंने चाकू अड़ाकर कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया।

              ये पूरी घटना केसरा राम भामू के साथ हुई हैं। उसने धरसींवा पुलिस को बताया कि वो प्लास्टिक लिमिटेड कंपनी में काम करता है। 1 अगस्त की रात खाना खाकर कंपनी के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी बाइक में तीन युवक वहां पहुंचे।

              उन्होंने चाकू निकालकर केसर के गले में अड़ा दिया। फिर उससे मोबाइल लूट लिया। लुटेरों ने हड़बड़ाहट में अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर भाग निकलें। इसके बाद पुलिस में सौरभ शर्मा,उत्तम वैष्णव और तोरणा ध्रुव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories