CG: चार सिंचाई योजनाओं के लिए 10.99 करोड़ रूपए स्वीकृत…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के चार विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यो को कराने के लिए 10 करोड़ 99 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 1152 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय योजना के डी-3 शाखा नहर रतियापारा माईनर नहर के अंतिम छोर तक सी.सी लाईनिंग कार्य एवं पुराने पक्के कार्यो का पुनरोद्धार तथा नवीन पक्के कार्यो के निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ 41 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 991 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मुंगेली के टेसुवानाला में ग्राम संबलपुर में ग्राम संबलपुर के पास एनीकट निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।  योजना के पूरा होने से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला के लाडूखाई जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 41 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-रायगढ़ के केलो बांध की गेट का पेंटिंग एवं बांध के गेटों के रबर सील बदलने से संबंधित कार्य के लिए एक करोड़ 79 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories