CG: दो सिंचाई योजनाओं के लिए 11.81 करोड़ रूपए स्वीकृत…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यो को कराने के लिए 11 करोड़ 81 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 2262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सोननदी में अमरूवा एनीकट/काजवे के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 23 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सोठी वितरक नहर के आर.डी. 1100 मी.से. 1400 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य एवं अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से कुल 2057 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी

                              आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ...

                              रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से बदलेगी मौसम दास की खेती

                              अब समय पर मिलेगा खाद और कृषि सामग्रीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories