CG: चार सिंचाई योजनाओं के लिए 16.52 करोड़ रूपए स्वीकृत…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के चार विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 16 करोड़ 52 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 1140 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमतरी जिले के विकासखण्ड-धमतरी की महानदी प्रदायक नहर प्रणाली कीे सभी शाखा नहरों एवं डायरेक्ट आऊटलेट (डी.ओ.) के शीर्ष द्वारों का पुनर्निमाण कार्य एवं अंतिम छोर टेल में स्थित फाल का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 7 करोड़ 41 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1140 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-नगरी की मुरूमसिल्ली बांध के नीचे पहुंच मार्ग, स्ट्रक्चर्स का निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 23 लाख 08 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। विकासखण्ड-नगरी की मुरूमसिल्ली बांध के एफ.आर.एल. सर्वे कार्य एवं बाउण्ड्री पत्थर लगाने का कार्य तथा प्रथम फाल के फ्लोर क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण कार्य एवं दांये साईड गार्डन विकसित करने का कार्य के लिए 3 करोड़ 79 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। विकासखण्ड-कुरूद की भाठागांव सिंचाई कालोनी की आवासीय तथा गैर आवासीय भवनों का जीर्णोद्धार तथा बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 99 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। 


                          Hot this week

                          रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                          वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय...

                          Related Articles

                          Popular Categories