CG: तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत…

        रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की जामरी व्यपवर्तन क्रमांक-02 (नाबार्ड) नहर लाईनिंग कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की देवकट्टा जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 52 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा की तान नदी पर पचरा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 72 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान

                आस्था के केंद्र खुडि़या रानी में स्वच्छता का महासंकल्प,...

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                Related Articles

                Popular Categories