Tuesday, February 17, 2026

              CG: रायगढ़ में 10 घंटे में दूसरी वारदात… फायरिंग के बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश; सुबह एक्सिस बैंक में हुई है डकैती

              RAIGARH: रायगढ़ में मंगलवार को नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से 3 से 4 लाख रुपए की लूट कर ली। जिले में 10 घंटे के अंदर दूसरी वारदात है। सुबह ही एक्सिस बैंक में 5 करोड़ 62 लाख की डकैती की गई है। लूट की वारदात धरमजयगढ़ थाना इलाके की है।

              बताया जा रहा है कि, पत्थलगांव के दवा कारोबारी की पिकअप को नाकेबंदी कर आरोपियों ने रोक लिया। यह आरोपी स्कॉर्पियो में बंदूक लेकर आए थे। इस बीच फायरिंग करने की भी खबर है। गोली चलाने के बाद बदमाश कारोबारी से नोटों से भरा बैग लेकर भाग निकले।

              शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही सही रकम पता चल पाएगी। धरमजयगढ़ एसडीओपी का कहना है कि लूट की सूचना मिली है लेकिन लूट की रकम क्लियर नहीं हुई है। साथ ही लूट की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।

              नोटों से भरा बैग लूटकर फरार

              दरअसल पत्थलगांव के गोयल मेडिकल के कर्मचारी रामलाल और जागेश्वर पिकअप में रायगढ़ जिले के क्षेत्र से दवा बिक्री का कलेक्शन कर लौट रहे थे। धर्मजयगढ़ से निकलते ही 5 किलोमीटर बाद पत्थलगांव की तरफ रोड में जैसे ही वे पहुंचे तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो ने आकर उनको रोक दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो में मौजूद नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के दम पर उनसे लूट की।


                              Hot this week

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories