CG : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आधी रात घर में मारा छापा, महिला दलाल समेत 4 युवक गिरफ्तार

              रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुजगहन थाना क्षेत्र के एक घर में देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक महिला दलाल के साथ 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

              नवा रायपुर सीएसपी करन उइके ने बताया कि पुलिस को लगातार मुजगहन थाना क्षेत्र में देह व्यापार होने की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात संदिग्ध घर पर छापा मारा, जहां से एक महिला दलाल समेत 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया.

              पकड़े के युवक बुढ़ापारा निवासी महेश व्यास, आमापारा निवासी तेजेंदर सिंह, शिवेंद्र निषाद, अभनपुर निवासी डीसी कुमार है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


                              Hot this week

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

                              मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटनग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories