CG: अंबुजा सीमेंट संयंत्र में सायलो कन्वेयर बेल्ट टूटा… लंच टाइम होने से बाल-बाल बची मजदूरों की जान, पत्रकारों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस

              बलौदाबाजार: जिले के अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सायलो क्लिंकर कन्वेयर बेल्ट टूटकर गिर गया है। यहां कितने मजदूर हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद मीडियाकर्मियों ने जब वीडियो लेने की कोशिश की, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया।

              सिक्योरिटी के सहायक मैनेजर प्रेम वर्मा ने कहा कि सायलो क्लिंकर कन्वेयर बेल्ट टूटा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है, क्योंकि घटना के समय सभी मजदूर लंच पर गए हुए थे, इसलिए एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सायलो कन्वेयर बेल्ट लगभग 10 साल पुराना था और इस पर क्लिंकर को लाना-ले जाना होता था। बीच-बीच में इसकी मरम्मत भी कराई गई, लेकिन फिर भी ये हादसा हो गया।

              बता दें कि बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर अंबुजा (अडानी) सीमेंट प्लांट रवान में स्थित है। यहां बुधवार को लगभग एक बजे हादसा हुआ। प्लांट में टीसी जैन, महराजा एसोसिएट और विजय शर्मा एसोसिएट के मजदूर काम करते हैं। क्लिंकर साइलो से लेकर सीमेंट मिल तक लगभग 60 से 70 मजदूर हर दिन काम करते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : दनौट कया-कमतरा सड़क के लिए 18.72 करोड़ मंजूर

                              13.4 किमी सड़क का होगा उन्नयन, 60 मीटर लंबा...

                              रायपुर : भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव 2026 में हुए शामिलरायपुर...

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              रायपुर : रायगढ़ में भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान

                               463 किसानों के बैंक खाते में 15.49 करोड़ का...

                              Related Articles

                              Popular Categories