CG: अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 15 घायल… अंतिम संस्कार के कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी, ITBP के जवानों ने की मदद; इलाज जारी

          जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया है। इस वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, हादसे में सभी घायल हो गए हैं। 9 लोगों को ज्यादा चोट आई है। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद ITBP के जवानों ने सभी की मदद की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, मर्दापाल-कोंडागांव सड़क पर गोलावंड के नजदीक हादसा हुआ है। वाहन में सवार 15 लोगों में से कुछ एक ही परिवार के सदस्य भी हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच गोलावंड के पास वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। वाहन में सवार सभी घायल हो गए।

          वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पास में ही स्थित IBTB कैंप के जवान भी मौके पर पहुंच गए। IBTP की मेडिकल टीम ने पहले प्राथमिक उपचार किया फिर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की माने तो इन 15 लोगों में 9 लोगों को ज्यादा चोट आई है। इनमें 1 पुरुष समेत 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

          5 लोगों की हुई थी मौत
          कुछ दिन पहले जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। बस और कार की टक्कर में कार सवार 5 युवकों की मौत हो गई थी। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ था। हादसे के बाद बस चालक और हेल्पर दोनों फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में किसी तरह पुलिस ने चालक को पकड़ लिया था। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के पूरे परखच्चे उड़ गए थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories