CG: सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार की बेरहमी से पिटाई, सामने आया VIDEO… शराबियों ने बेल्ट, डंडे और रॉड से किया हमला; होटल संचालक ने भट्ठी में झोंकने से बचाया

        कोरबा: जिले के बस स्टैंड में रविवार देर रात हुए हमले में कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब हमले का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, कोरबा के मिशन रोड में आनंद रैकवार (50) की फैंसी ड्रेस की दुकान है। रायगढ़ माल भेजने के लिए वे रविवार की रात करीब 9.50 बजे पुराना बस स्टैंड गए थे। वहां वे बस का पता लगा रहे थे, इसी बीच वहां शराब पी रहे युवकों के साथ आनंद की किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद युवकों ने उन्हें पकड़ लिया।

        युवकों ने आनंद को बेल्ट, डंडे और रॉड से जमकर पीटा। वे उन्हें उठाकर होटल की भट्ठी के पास ले गए और उसमें डालने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच होटल संचालक की नजर आरोपियों पर पड़ी, तो उन्होंने हमलावरों से आनंद रैकवार को बचाया।



                Hot this week

                KORBA : रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पना

                ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के...

                रायपुर : श्रमिक परिवार के रतिराम की पढ़ाई को मिला आर्थिक सहयोग, नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी सहारा

                सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना...

                Related Articles

                Popular Categories