Saturday, February 21, 2026

              CG: एनटीपीसी सीपत स्टेशन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन…

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत स्टेशन में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया| इस आयोजन में श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक सीपत तथा श्री अरुण कुमार वार्ष्णेय, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की| पूजा अर्चना में इनके अलावा श्री यू एच गोखे , मुख्य महाप्रबंधक सीपीजी 2, महाप्रबंधकगण, सभी अधिकारी व कर्मचारी, यूनियन तथा एशोसिएसन के प्रतिनिधि तथा सभी संविदा श्रमिक भी शामिल हुए|

              श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक सीपत ने इस अवसर सभी को शुभकामनाएं दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 संविदा श्रमिकों को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया|

              इसके उपरांत एनटीपीसी सीपत में पदस्थ सभी कर्मचारी तथा संविदा श्रमिकों ने आयोजित भण्डारा का आनंद लिया| इस भण्डारा में पर्यवारण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पत्ते से बने प्लेट का उपयोग किया गया| इस तरह की पहल से पर्यावरण संरक्षण के साथ – साथ स्थानीय लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है| 


                              Hot this week

                              रायपुर : सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह...

                              रायपुर : स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना बनी भरोसेमंद सहारा

                              आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories