CG: राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23… गिल्ली- डंडा 18 वर्ष से कम वर्ग में दुर्ग संभाग ने मारी बाजी

              Raipur: राजधानी रायपुर के माधवराव सप्रे शाला मैदान में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में गिल्ली-डण्डा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में आज 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में दुर्ग संभाग ने बाजी मारी।  प्रतियोगिता में दुर्ग रायपुर बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया । आज हुए गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में पहला मैच रायपुर और बस्तर संभाग के मध्य हुआ जिसमें रायपुर ने बस्तर संभाग को 11-9 से पराजित किया ,दूसरे मैच में दुर्ग ने 12-8 से  बिलासपुर को मात दी । इसी तरह सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्ग संभाग ने सरगुजा संभाग को 8-1 के विशाल अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला रायपुर ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच  के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग संभाग ने रायपुर संभाग को 10-09 के अंतर से हरा कर  खिताब अपने नाम किया। गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता के अन्य आयु वर्ग के मैच के मुकाबलों में कल सोमवार को  बालिका वर्ग 0-18 आयु वर्ग ,18-40 आयु वर्ग  पुरुष और महिला  का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने और उसके संवर्धन के लिए  6 अक्टूबर से गांव गांव और ब्लॉक स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

                              योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : छू लो आसमान के 52 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 में की सफलता हासिल

                              11 विद्यार्थियों का एमबीबीएस सहित 22 विद्यार्थियों का विभिन्न...

                              रायपुर : नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना

                              कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीररायपुर (BCC...

                              रायपुर : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगारः 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

                              बीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार...

                              Related Articles

                              Popular Categories