CG: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव-2023: चित्रकला में युवाओं ने दिखाया हुनर…

            रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में युवाओं ने चित्रकला में अपना हुनर दिखाया। युवाओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विविध रंगों को उकेरा। युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन बार-बार कराये जाने का आग्रह किया। 

            राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन शनिवार को खेल संचालनालय के परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता में ‘छत्तीसगढ़ के संस्कृति पर आधारित चित्रकारी’ विषय पर 15 से 40 आयु वर्ग और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी सृजनात्मकता दिखाई। धमतरी जिले के नगरी से आये प्रतिभागी परमेश्वर साहू ने ज़मीन पर बैठकर अपनी उम्दा चित्रकारी से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। 

            इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर 15 से 40 आयु वर्ग के प्रतिभागियों को 40 मिनट के समयावधि में अपनी लेखन क्षमता को प्रदर्शित किया। वही 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए जैविक खेती एवं उपयोगिता विषय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में 15 से 40 वर्ष और 40 से अधिक आयु के युवाओं ने हिस्सा लिया। 


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories