CG: कवर्धा में पुलिस पर पथराव, SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल… झंडा हटाने को लेकर बवाल; कार्रवाई नहीं करने पर भड़के ग्रामीण

              कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर से झंडा हटाने को लेकर बवाल हो गया है। यहां लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उन पर लाठी-डंडे से भी हमला किया गया है। हमले में एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, ये गलत है। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(GGP) के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिस पर गांव के लोगों ने फैसला किया था कि यह पार्टी का झंडा है। यहां पर सिर्फ पूजा पाठ वाला झंडा ही होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को पूजा स्थल से पार्टी का झंडा हटा दिया गया था।

              हमले में एसपी के हाथ और पैर में चोट आई है। इसके बावजूद एसपी मौके पर तैनात रहे।

              हमले में एसपी के हाथ और पैर में चोट आई है। इसके बावजूद एसपी मौके पर तैनात रहे।

              14 फरवरी को जब पूजा पाठ कर उस झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने गांव वालों का विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस से भी शिकायत की थी। उस दौरान भी पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

              घायल पुलिसकर्मियों का प्राथमिक इलाज मौके पर ही किया गया।

              घायल पुलिसकर्मियों का प्राथमिक इलाज मौके पर ही किया गया।

              800 से ज्यादा लोग जमा हुए

              उधर, जब 14 फरवरी के बाद से अब तक कार्रवाई नहीं हुई। तब शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजाानवा गांव में जमा हुए थे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रास्ते में अलग-अलग जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का ही प्रयास किया। मगर लोग भड़क गए। इन्होंने पुलिस पर ही पथराव और हमला कर दिया। साथ में गांव के लोगों पर भी पथराव किया।

              हाथ में लाठी डंडा लिए लोग रैली निकालते हुए आगे बढ़े थे। पुलिस ने रोका तो उन पर हमला कर दिया गया है।

              हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं।200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। लोगों को शांत कराने प्रयास जारी है।

              इस मामले में एसपी ने बताया कि मौके के हालात को शांत किया जाएगा। फिर कार्रवाई की जाएगी। आंदोल करने वालों ने गांव के लोगों पर भी पथराव किया है। हमने दोनों पार्टी को बुलाकर बात करके हल निकालना चाहा। मगर ये लोग नहीं आए। इस वजह से तकरार बढ़ी। घायल पुलिस कर्म को अस्पताल भेजा गया है। हम अपराध दर्ज कर अलग से कार्रवाई करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories